How to Start SSC CGL Preparation in 2025: चरण दर चरण Beginner’s प्लान:

अगर आप सोंच रहे हैं कि How to Start SSC CGL preparation in 2025 तो आप अकेले नहीं हैं।इस ब्लॉग में मैं आपको बताऊंगा कि आप कैसे SSC CGL की तैयारी 2025 में कैसे करें। शुरुआत में सभी छात्रों को डर लगता है कि वे कौन सी किताब पढ़ें और कैसे नियमितता बनाए रखें। लेकिन सच बात तो यह है कि SSC CGL ki preparation इतनी भी कठिन नहीं है जितनी लगती है- बस आपको सही गाइडेंस की जरूरत है।

2025 में SSC CGL का नोटिफिकेशन 9 जून 2025 को जारी किया गया था। इस वर्ष ग्रुप B व ग्रुप C के लिए कुल रिक्तियों की संख्या 14582 निश्चित की गई है।SSC CGL 2025 की टीयर- 1 की परीक्षा अगस्त महीने में आयोजित की जाएगी। छात्रों को Preparation के लिए कुछ महीने मिल जायेंगे।

“तैयारी की शुरुआत में सही गाइडेंस न मिले तो समय और एनर्जी दोनों बर्बाद हो सकते हैं।”

तो बड़ा सवाल यह है कि – “How to Start SSC CGL Preparation” को कैसे प्रभावी ढंग से करें, कैसे स्टेप बाई स्टेप रणनीति बनाए जिससे आपको आसानी से सफलता मिल सकती है।

How to Start SSC CGL Preparation

Step 1: सबसे पहले SSC CGL 2025 के नोटिफिकेशन को समझें

सबसे पहले SSC CGL 2025 के नोटिफिकेशन का गहन अध्ययन करे। इसमें महत्वपूर्ण बिंदु निम्न हैं –

रिक्तियां (कुल पद):  14582

आवेदन तिथियां : 9 जून से लेकर 4 जुलाई तक आवेदन कर सकते है।

परीक्षा तिथियां : प्री exam(टीयर – 1) की परीक्षा अगस्त 2025 में तथा टीयर – 2की परीक्षा दिसम्बर 2025 में संभावित है।

पद :Income tax inspector,Auditor, Assistant section officer,JSO आदि।

पूरा नोटिफिकेशन यहां पढ़ें:https://ssc.gov.in/इन तिथियों और पदों जानने से आपको रास्ते पर बने रहने के लिए मोटिवेशन मिलेगा।

चरण 2:How to Start SSC CGL Preparation के लिए परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम को समझें:

एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा पैटर्न:

सामान्य बुद्धि तर्क  के 25 प्रश्न 50 अंक

मात्रात्मक योग्यता के 25 प्रश्न 50 अंक

अंग्रेजी समझ के 25 प्रश्न 50 अंक

सामान्य जागरूकता के25 प्रश्न 50 अंक

कुल 100 प्रश्न

कुल 200अंक

समय सीमा: 60 मिनिट।

नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक

SSC CGL टीयर – 2 परीक्षा पैटर्न:

पेपर – 1: पेपर 1सभी पदों के लिए अनिवार्य है इसमें  अंग्रेजी, गणित, जीके , रीज़निंग, कंप्यूटर आदि विषय होते है।

पेपर – 2:  केवल JSO के लिए होता है।

पेपर – 3: for Assistant Accounts Officer/For Assistant Audit Officer/

सुझाव -पहले टीयर -1 की परीक्षा की तैयारी करें और एक बार जब तैयारी हो जाए तब टीयर -2 की तैयारी में जुटे।

Step -3: एक बेहतर अध्ययन योजना बनाए :

यदि आप पहली बार फॉर्म भर रहे है और तैयारी  शून्य से कर रहे है , तो यह कदम आपके लिए महत्वपूर्ण होगा।प्रत्येक दिनवार की योजना :दिन, विषय and टाइम (घंटों में)

दिनविषयसमय (घंटों में)
रविवारफुल लेंथ मॉक टेस्ट3-3
सोमवार reasoning+quant3-3
मंगलवार GK+English 3-3
बुधवार reasoning+PYQ2-2
गुरुवार mock test+ Analysis 2.5-2.5
शुक्रवार english+ quant3-3
शनिवार GA + reasoning 2.5-2.5

Step – 4: SSC CGL 2025 की तैयारी के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें

How to Start SSC CGL Preparation के लिए सबसे जरूरी हथियार किताबें है। वही आपकी सफलता की कुंजी हैं।

कुछ जरूरी पुस्तकें

Quant:

Sarvesh Verma – Fast Track Maths

R.S. Aggarwal – Quantitative Aptitude

Reasoning

Kiran’s SSC Reasoning Chapterwise

R.S. Aggarwal – Verbal & Non-Verbal Reasoning

English:

Plinth to Paramount by Neetu Singh

Wren & Martin – Grammar

GK:

Lucent’s General Knowledge

Monthly current affairs (Vision IAS, AffairsCloud)

Step -5:SSC CGL के पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का डेली अभ्यास

SSC CGL हो या कोई अन्य एग्जाम हो सब में अक्सर प्रश्न पैटर्न दोहराया जाता है। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करने से आपको :

• कठिनाई स्तर की समझ होती है।

• समय प्रबंधन की समझ होती है।

• अवधारणा आधारित प्रश्नों की समझ विकसित होती है।

पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को डाउनलोड करने के लिए आप SSC की आधिकारिक वेबसाइट या निःशुल्क विश्वसनीय कोचिंग संस्थानों के PYQs प्रश्नपत्रों को डाउनलोड कर सकते है।

Step -6 mock test का नियमित अभ्यास

अगर आप एग्जाम में अच्छा स्कोर बनाना चाहते है तो आपको नियमित रूप से मॉक टेस्ट देना जरूरी है। इससे आपको इन क्षेत्रों में मदद मिलेगी:

• परीक्षा के प्रति आपका रुझान बनेगा।

• कमज़ोर क्षेत्रों की पहचान होगी।

• हल करने से गति और सटीकता बढ़ेगी।

कुछ tools है जहां से आप मॉक टेस्ट दे सकते हैं:

Adda247, PracticeMock,Testbook, Oliveboard

How to Start SSC CGL Preparation

Step -7: टाइम मैनेजमेंट और रिवीजन

साप्ताहिक रिवीजन योजना (कम से कम 2- 3घंटे)आपके पास खुद का बनाया एक शॉर्ट नोट्स होना चाहिए जिसमें सूत्र, नियमों,and tricks का संक्षिप्त विवरण हो।प्रत्येक दिन सभी विषयों का अध्ययन न करें , हर दिन केवल अधिकतम दो विषयों का ही अध्ययन करें।

Step -8: टीयर- 2 के लिए टाइपिंग और कंप्यूटर ज्ञान, कुछ पदों के लिए :

SSC CGL में कुछ पदों के लिए डाटा एंट्री स्किल टेस्ट की आवश्यकता होती है। इसलिए प्रतिदिन कम से कम 30 मिनिट टाइपिंग का अभ्यास जरूर करें।आप कुछ टाइपिंग टूल का इस्तेमाल कर सकते है जैसे – Typing.com या Ratatype।

Step -9 मोटिवेट रहें और निरंतरता बनाए रखें:

ध्यान रहे SSC CGL कोई स्प्रिंट नहीं है यह एक मैराथन है। जिसमें आपको धैर्य बनाए रखना है और नियमित प्रयास करते रहना है। जैसे:- आप टॉपर्स को youtube पर फॉलो कर सकते हैं।आप टेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर स्टडी ग्रुप से जुड़ सकते है।

निष्कर्ष: अंतिम रणनीति “How to Start SSC CGL Preparation”

अगर आप SSC CGL 2025 में सफलता पाना चाहते है तो आपको इन 5 नियमों को fallow करना चाहिए।

1. आप तैयारी जल्दी शुरू करें और लगातार करते रहें।

2. SSC के पैटर्न को समझे।

3. अपना कॉन्सेप्ट क्लियर रखें।

4. PYQs और मॉक टेस्ट का डेली अभ्यास करें।

5. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ न करें।

SSC CGL 2025 Notification PDF – Click Here✅ SSChttps://ssc.gov.in/ Official Website✅

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top